पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • Barwala News Haryana News Minister Of State Did Surprise Inspection Of Palika And Tehsil Office Orders For Action On Municipal Engineer And Others

राज्यमंत्री ने किया पालिका और तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण, म्युनिसिपल इंजीनियर व अन्य पर कार्रवाई के आदेश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राज्यमंत्री अनूप धानक ने गुरुवार को बरवाला के नगर पालिका व तहसील कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अनूप धानक एक निजी कार से पालिका कार्यालय पहुंचे। यहां मौजूद लोगों को राज्यमंत्री के आने की भनक तक नहीं लगी। बाद में जब अनूप धानक के सुरक्षा गार्ड वहां पहुंचे तो उपस्थित लोग सकते में आ गए। नगर पालिका में कार्यरत अधिकारियों के उपस्थित न पाए जाने पर राज्यमंत्री अनूप धानक ने उनके खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए। राज्यमंत्री अनूप धानक ने बताया कि उन्हें नगरपालिका में कार्यरत अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इस पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने पहले नगर पालिका कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने देखा कि नगर पालिका में कार्यरत एमई जयबीर सिंह हिसार में दोपहर 2.30 बजे होने वाली रोड सेफ्टी की बैठक को लेकर सुबह 9.45 बजे ही नगर पालिका से रवाना हो चुके हैं जबकि मीटिंग 2.30 बजे होनी थी। इस पर राज्यमंत्री ने एसडीएम राजेश कुमार को एमई जयवीर सिंह के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए।

खबरें और भी हैं...