पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भाजपा और सहयोगी दलों के विधायक रो रहे दुखड़ा: छोकर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हांसी | समालखा के विधायक धर्म सिंह छोकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व नगर परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि सुमन शर्मा के प्रतिष्ठान पर मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि इस सरकार का कोई वली-वारिस नहीं है। भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों के कारण आज हरियाणा का प्रत्येक नागरिक दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। छोकर ने कहा कि खुद भाजपा व उसके सहयोगी विधायक जगह-जगह अपना दुखड़ा रोने को मजबूर हैं। आज प्रदेश में आम आदमी इस बात का जवाब ढूंढ रहा है कि इस सरकार में किसकी चलती है। भाजपा-जजपा का गठबंधन स्वार्थ का गठजोड़ है। इस गठबंधन का अपने-अपने मेनिफेस्टो और कॉमन मिनिमम प्रोग्राम से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का हर मतदाता भाजपा को दिए एक-एक वोट के लिए अपने आप को कोस रहा है। हर वर्ग पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल को याद कर रहा है। उन्होंने कहा कि जल्दी हरियाणा में रामरूपी कांग्रेस की सरकार आएगी। नितेश शर्मा, जितेंद्र यादव, तरुण काकड़, अक्षय वत्स, राजेंद्र जांगड़ा आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...