पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मदर्स प्राइड स्कूल के स्टूडेंट्स ने जीते 14 गोल्ड सहित 30 पदक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मंडी आदमपुर सिटी | शिव कॉलोनी स्थित मदर्स प्राइड कान्वेंट स्कूल के 30 विद्यार्थियों ने सिल्वर जोन फाउंडेशन इंटरनेशनल ओलिंपियाड में पदक जीते हैं। विद्यर्थियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए 14 स्वर्ण, 10 रजत व कांस्य पदक अपने नाम किए हैं। यह प्रतियोगिता हिंदी, गणित, विज्ञान तथा सामाजिक विज्ञान विषयों में आयोजित करवाई गई। इस प्रतियोगिता परीक्षा में विद्यालय के 120 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिनमें से 30 विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रैंक हासिल किया। विद्यालय निदेशिका मनीषा जांगड़ा, विकास पूनियां, कुलदीप सांखला, मानता, शिक्षा, रवि वर्मा तथा सुमन ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए पदक व प्रमाण पत्र वितरित किए। इस मौके पर मनीषा जांगड़ा ने कहा कि ओलंपियाड परीक्षाएं विद्यार्थियों को गणित और विज्ञान के कांसेप्ट रटने की जगह सीखने की प्रेरणा देती हैं।
खबरें और भी हैं...