मुकेश सर्वसम्मति से चुने गए सर्व व्यापार मंडल के प्रधान
नारनौंद | दादा देवराज धर्मशाला में व्यापारियों व दुकानदारों की बैठक हुई। इसमें सर्व व्यापार मंडल की कार्यकारिणी का गठन किया गया। मुकेश लोहान को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। बैठक में 42 ट्रेड यूनियन के सदस्यों ने शिरकत की। इसमें सर्व व्यापार मंडल के प्रधान का चुनाव किया गया। बैठक में कुलदीप फौजी को उपप्रधान, राम अवतार मित्तल को कोषाध्यक्ष, सुभाष सिंगला को सचिव, सुरेश सोनी उर्फ पप्पू सुनार को सह सचिव, रमेश जांगड़ा को मीडिया प्रभारी, चांदी राम को सह प्रभारी, महेंद्र सिंह को सलाहकार चुना गया। मुख्य सलाहकार जगदीश, सुंदर गिरधर, जयपाल दूहन व वीरेंद्र मोठिया को बनाया गया। बैठक में व्यापारियों की एक 11 सदस्यीय कमेटी का गठन भी किया गया है। अनिल दूहन गैस वाला, जिला पार्षद रमेश श्योराण, प्रेम मोठिया, धर्मपाल मित्तल, फूल कुमार पेटवाड़, सतीश कुमार, पूर्व नगर पालिका चेयरमैन शमशेर सैनी, चांदी राम मौजूद रहे।
सर्व व्यापार मंडल के नए चुने गए पदाधिकारियों का स्वागत करते कारोबारी।