पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मुम्बई में अग्रवाल समाज का राष्ट्रीय महासम्मेलन हाेगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अग्रोहा धाम अग्रोहा विकास ट्रस्ट के राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण खारिया अाैर कोषाध्यक्ष देवकीनंदन अग्रवाल ने कहा कि अग्रवाल समाज का राष्ट्रीय महासम्मेलन मुम्बई के श्रीलक्ष्मी माता अग्रोहा विकास ट्रस्ट के हाॅल में हाेगा। जिस कार्यक्रम में देशभर से समाज के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद डाॅ. सुभाष चन्द्रा करेंगे व विशिष्ट अतिथि अग्रोहा धाम अग्रोहा विकास ट्रस्ट के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष बजरंग गर्ग हाेंगे।

इस सम्मेलन में राष्ट्र व जनता व समाज के प्रतिनिधियों को राष्ट्रीय अग्रवाल रतन अवाॅर्ड से सम्मानित किया जाएगा और समाज के ऊंचा उठाने, युवाओं को रोजगार दिलाने, विवाह शादियों में फिजूल खर्चों पर रोक लगाने व समाज के संगठन को पहले से ज्यादा मजबूत बनाने पर विचार किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...