सिटी की रेखा को राष्ट्रीय नारी रत्न अवाॅर्ड
हिसार | फरीदाबाद में राष्ट्रीय महिला जागृति मंच ने एक सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें देशभर से पहुंची 65 महिलाओं काे सम्मानित किया गया। जिसमें से शहर की रेखा को राष्ट्रीय नारी र| अवाॅर्ड से नवाजा गया। रेखा काे यह अवाॅर्ड उनके द्वारा समाज की भलाई के लिए किए कार्यों को लेकर दिया गया। रेखा को यह अवॉर्ड प. मूलचंद शर्मा कैबिनेट मंत्री हरियाणा सरकार और चित्रलेखा शर्मा डायरेक्टर गृह मंत्रालय भारत सरकार ने प्रदान किया। कार्यक्रम का आयोजन 8 मार्च को किया गया।