पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • Hisar News Haryana News Natural Farming Will Create Environment 500 Trainers Will Be Made In Every District Cm

प्राकृतिक खेती का बनाएंगे माहौल, हर जिले में बनेंगे 500 ट्रेनर: सीएम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रदेश में गुरुकुल के प्राकृतिक खेती मॉडल को बढ़ावा देने को सरकार भी कमर कस रही है। प्रदेश में प्राकृतिक खेती का माहौल तैयार किया जाएगा। इसके लिए सभी जिलों से 500-500 किसानों को ट्रेनर के रूप में ट्रेनिंग दी जाएगी। ये ट्रेनर आगे किसानों को इस खेती बारे बताएंगे। सरकार ने एक लाख एकड़ भूमि पर प्राकृतिक खेती का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसे लेकर गुरुकुल में गुरुवार को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की तरफ से पद्मश्री सुभाष पालेकर कृषि कार्यशाला का उद्घाटन किया गया। साथ ही वर्कशाप भी हुई जिसमें सीएम के अलावा कई मंत्री व विधायक भी शामिल हुए। इन सभी को प्राकृतिक खेती तकनीक से अवगत कराया गया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल, गुजरात के राज्यपाल आचार्य डाॅ. देवव्रत ने विधिवत कार्यशाला का शुभारंभ किया। दो करोड़ 11 लाख में बने प्राकृतिक कृषि प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया। सभी को मिर्जापुर के पास गुरुकुल के फार्म हाउस पर प्राकृतिक खेती भी दिखाई। सीएम ने कहा कि आज प्रकृति बचाना जरूरी है। प्रकृति के संतुलन में मनुष्य की भूमिका अहम है। उत्पादन बढ़ाने और जल्द उत्पादन के लिए रसायनों व कीटनाशक दवा का अंधाधुंध प्रयोग हो रहा है जिसके चलते कई समस्याएं गहराई हैं। इसके लिए पद्मश्री सुभाष पालेकर के विचारों को अपनाकर प्राकृतिक खेती की तरफ कदम बढ़ाना होगा। गुजरात के राज्यपाल आचार्य डाॅ. देवव्रत ने कहा कि किसानों को जैविक खेती और प्राकृतिक खेती के अंतर को समझना होगा। जैविक खेती से किसानों को कोई फायदा होने वाला नहीं है इसलिए सभी को प्राकृतिक खेती को अपनाना चाहिए।

अपहरण कर लूटपाट करने वाले दाे बदमाशाें काे 5-5 साल कैद

पानीपत | सिटी थाने के सामने से युवक का अपहरण कर लूटपाट करने वाले दाे बदमाशाें काे सेशन काेर्ट ने 5-5 साल जेल की सजा सुनाई है। मामले में सीअाईए वन ने 24 अगस्त 2018 काे नाैल्था निवासी साेनू पुत्र सुरेश कुमार अाैर मुरथल के रामनगर निवासी मंजीत पुत्र रमेश काे गिरफ्तार किया है। लूटपाट के बाद 12 हजार मंजीत अाैर 13220 रुपए साेनू के हिस्से में अाए थे।

केस दर्ज करने की एवज में 20 हजार रिश्वत लेता एएसआई काबू

भास्कर न्यूज | कुरुक्षेत्र

बयाना लेकर प्लाॅट किसी और को बेचकर धोखाधड़ी करने के मामले में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की एवज में 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगना एक एएसआई को महंगा पड़ गया। गुरुवार देर शाम स्टेट विजिलेंस अम्बाला की टीम ने आरोपी एएसआई को पैसे लेते दबोच लिया। सेक्टर-8 वासी बलबीर सिंह की शिकायत पर टीम ने यह कार्रवाई की। मूलरूप से कमोदा व अब सेक्टर-आठ के निवासी बलबीर सिंह ने बताया कि उसने उमरी एरिया में एक प्लाॅट लिया था। साढ़े 7 लाख रुपए देकर फुल पेमेंट एग्रीमेंट भी प्लाॅटधारक से किया था लेकिन मिर्जापुर कॉलोनी वासी उक्त प्लाॅटधारक ने बाद में धोखाधड़ी कर प्लाॅट किसी दूसरे व्यक्ति को बेच दिया। इस संबंध में एसपी को शिकायत की थी। एसपी से शिकायत एफआईआर दर्ज करने को एसएचओ सदर के पास से होती हुई एएसआई राजेश कुमार के पास पहुंची। शिकायतकर्ता का कहना है कि उक्त प्लाॅटधारक खुद थाने आकर बयान देकर गया था कि उसे पैसे की जरूरत थी। लिहाजा इमरजेंसी में उसने प्लाॅट किसी और को बेच दिया। शिकायतकर्ता का कहना है कि एसपी के निर्देश और आरोपी के बयान देने के बावजूद उक्त एएसआई मामले में एफआईआर दर्ज करने में आनाकानी कर रहा था। पैसे की मांग कर रहा था। शिकायतकर्ता बलबीर कुमार ने बताया गत शनिवार को 5 हजार रुपए भी उक्त एएसआई को दिए थे लेकिन फिर भी वह 20 हजार और की मांग कर रहा था।

फिर दी विजिलेंस को शिकायत. बताया कि उक्त एएसआई से परेशान होकर स्टेट विजिलेंस के टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर उन्हें पूरे मामले से अवगत करवाया जिस पर विजिलेंस ने रेड की प्लानिंग बनाई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार जयवीर रंगा को साथ लिया। रंगा के मुताबिक बलबीर को टीम ने 20 हजार रुपए की राशि उक्त एएसआई को देने के लिए थमाई। विजिलेंस की टीम ने रेड कर दी। उसे रंगे हाथों पैसे को साथ दबोच लिया।

कैंसर और एचआईवी पीड़ितों को भी मिलेगी मासिक पेंशन, 5400 लोगों को मिल सकता है इसका लाभ

फरीदाबाद | प्रदेश में कैंसर व एचआईवी पीड़ितों को भी मासिक पेंशन मिलेगी। सरकार की ओर से इसकी योजना बनाई जा रही है। समाज कल्याण विभाग के अनुसार इससे जिले के करीब 340 एचआईवी व 5000 कैंसर पीड़ितों को फायदा होगा। अगले महीने से बुजुर्ग व दिव्यांग जनों की तरह इन्हें भी पेंशन मिल सकती है। इसका फायदा लेने के लिए लाभार्थियों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेडिकल सर्टिफिकेट समाज कल्याण विभाग में जमा करना पड़ेगा। समाज कल्याण विभाग की ओर से इस समय करीब 68 हजार वृद्ध, 4 हजार विधवा और 5 हजार के आसपास दिव्यांग जनों को पेंशन दी जा रही है।


कुरुक्षेत्र में गुरुकुल प्राकृतिक कृषि प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन

| 3

हिसार, शुक्रवार 13 मार्च, 2020

राजकाज**

कहा- एक लाख एकड़ में होगी खेती

सीएम ने बताया कि सरकार ने इस वर्ष अपने बजट में एक लाख एकड़ भूमि पर प्राकृतिक कृषि का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए कृषकों को प्रोत्साहित किया जाएगा। लोगों के दिल में से भय निकालने और विश्वास पैदा करने के लिए किसानों को सबसे पहले प्रशिक्षित किया जाएगा। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए देशी गाय के संवर्धन को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। गाय सेवा आयोग के बजट को भी बढ़ाकर 50 करोड़ किया है। सरकार ने अभी तक प्रदेश में 500 एफपीओ स्थापित किए हैं। आने वाले समय में एक हजार और एफपीओ स्थापित करने का लक्ष्य है।

कुरुक्षेत्र | गुुरुकुल कुरुक्षेत्र में प्राकृतिक खेती से उगाए बेर को खाते सीएम मनोहर लाल।
खबरें और भी हैं...