24 साल बाद नवोदियंस फिर लौटे कैंपस, मनाई होली
नवोदय विद्यालय पाबड़ा में पूर्व छात्रों के संगठन नवोदय शक्ति के बैनर तले मंगलवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
इस दौरान नवोदय विद्यालय के पूर्व छात्र आंध्रप्रदेश से आए बच्चों के लिए मिठाई लेकर पहुंचे। उन्होंने गुलेल लगाकर होली मनाई और पर्यावरण व पानी बचाने का संदेश दिया। नवोदय शक्ति अलुमनी के प्रधान लक्ष्मण श्योराण व प्रेस प्रवक्ता अजय लोहान ने बताया कि नवोदय विद्यालय पाबड़ा में हर साल आंध्रप्रदेश से हजारों किलोमीटर दूर बच्चे पढ़ने आते हैं।
नवोदियन बच्चों के साथ होली मनाकर जहां बच्चों को अपने परिजनों की कमी दूर हुई वहीं 24 साल पहले पढ़ चुके पूर्व छात्रों में भी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। इस अवसर पर रणदीप शर्मा, ईश्वर भोरिया, कुलजीत सहारण, राजेश ढिल्लों, पवन बर्बर, अनिल कुमार, नवोदय के प्राचार्य महेंद्र राम, सुनील आर्य, प्रदीप, राकेश कुमार, महेश्वर स्वामी, बी यशवंत, जाधव प्रगति, अबिद उल्ला, प्रेरणा, मालती, नीलम आदि उपस्थित रहे।
चेता मोहल्ला के राधा-कृष्ण मंदिर में फूलों की होली कार्यक्रम का आयोजन
हांसी| चेता मोहल्ला में राधा कृष्ण मंदिर में फूलों की होली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने भजन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम शाम को पांच से सात बजे तक आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में महिलाएं कार्यक्रम में मौजूद थी।
दुनिया से कोरोना दहन की दुआ की
हांसी| राष्ट्रीय महानायक सम्मान सभा के तत्वावधान में होली-उत्सव गोसाई गेट बाहर स्थित प्राचीन पंचमुखी हनुमान मंदिर के प्रांगण में मनाया। प्रभातवेला में मीराबाई सतसंग सेवा मंडल की सदस्यों ने े भजनों पर नृत्य किया।
श्याम बाबा मंदिर में महोत्सव, झूमे श्रद्धालु
हांसी| जींद चौक स्थित श्री श्याम बाबा मंदिर में रंग-रंगीला होली महोत्सव मनाया गया। श्री श्याम मित्र मंडल के प्रवक्ता राहुल जैन ने बताया कि मंदिर में सवेरे रंगों व शाम को पुष्प होली खेली गई।
चेता मोहल्ला में राधा कृष्ण मंदिर में भजन प्रस्तुत करती महिलाएं।
कार्यक्रम में भजनों पर झूमतीं महिलाएं।
कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देते भजन गायक।