पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोरोना वायरस के चलते नवरात्रा महोत्सव कार्यक्रम स्थगित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मंडी आदमपुर सिटी| मंडी आदमपुर की धार्मिक एवं सामाजिक संस्था श्री रामचरितमानस सुंदरकांड प्रचारिणी सभा के सदस्यों की एक बैठक प्रधान राजेंद्र भारती की अध्यक्षता में गोपीराम धर्मशाला में आयोजित हुई।

हरियाणा सरकार ने इस जानलेवा बीमारी को महामारी घोषित कर दिया है। प्रचारिणी सभा के प्रवक्ता दिनेश गर्ग ने बताया कि बैठक में सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से फैसला किया कि करोना वायरस के चलते देश हित में सामाजिक दायित्व निभाते हुए हर साल की भांति इस वर्ष 25 मार्च से 2 अप्रैल तक आयोजित होने वाला नवरात्रा महोत्सव कार्यक्रम स्थगित कर
दिया है।
खबरें और भी हैं...