पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पिछड़ा वर्ग सम्मान समारोह की नई तिथि का एेलान जल्द: गंगवा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हिसार| विधानसभा में डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने कहा कि पिछड़ा वर्ग सम्मान समारोह की नई तिथि का एलान जल्द कर दिया जाएगा। पिछड़ा वर्ग सम्मान समारोह रविवार 15 मार्च काे पुराना राजकीय कालेज मैदान में हाेना था, लेकिन कोरोना महामारी को लेकर जारी की गई हेल्थ एडवाइजरी के चलते इसे स्थगित करना पड़ा था।

यहां जारी बयान में गंगवा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल से समय लेकर जल्द ही आयोजन की नई तिथि का एलान कर दिया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही इस बीमारी पर काबू पा लिया जाएगा। डिप्टी स्पीकर ने सम्मान समारोह की तैयारियों में जुटे पंच-सरपंचों, विभिन्न निकायों के प्रतिनिधियों, सामाजिक धार्मिक-संस्थाओं व पार्टी पदाधिकारियों सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों का आभार जताया। साथ ही कहा कि जो मेहनत समारोह को सफल बनाने के लिए की थी, उसके लिए वे सदैव ऋणी रहेंगे।
खबरें और भी हैं...