पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

12वीं की परीक्षा में नहीं बना कोई केस फ्लाइंग ने पहली बार लिखा वैरी पीसफुल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में शनिवार को पहली बार नकल का कोई मामला पकड़ में नहीं आया। बोर्ड की बारहवीं की होम साइंस की परीक्षा थी।

एसडीएम हांसी की फ्लाइंग को ऑफ मॉड पर रखा गया। मगर बोर्ड चेयरमैन की स्पेशल फ्लाइंग ने कई परीक्षा केंद्रों पर चेकिंग की। चेकिंग के दौरान नकल का कोई मामला सामने नहीं आया। जिस पर फ्लाइंग ने पहली बार लिखा-वैरी पीसफुल एग्जाम। बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में आए दिन नकल के मामले सामने आ रहे हैं। बोर्ड चेयरमैन की स्पेशल फ्लाइंग और एसडीएम हांसी की फ्लाइंग लगातार परीक्षा केंद्रों पर चेकिंग कर रही हैं। चेकिंग के दौरान रोजाना कहीं न कहीं से नकल के मामले पकड़े जा रहे हैं।

सुपरवाइजर भी रिलीव किए जा रहे हैं और परीक्षा केंद्र शिफ्ट करने तथा पेपर रद्द करने की अनुशंसा फ्लाइंग द्वारा की जा रही है। ऐसे में बारहवीं की होम साइंस की परीक्षा में किसी परीक्षा केंद्र से नकल का कोई मामला सामने नहीं आया।

एसडीएम हांसी की फ्लाइंग ऑफ मॉड पर थी और चेयरमैन की स्पेशल फ्लाइंग ने परीक्षा केंद्रों पर चैकिंग की। नकल न मिलने पर फ्लाइंग ने इंस्पेक्शन डायरी ने टिप्पणी की। डायरी में टिप्पणी वैरी पीसफुल की गई। बता दें कि नकल के केस मिलने पर भी डायरी में लिखा जाता है।

खबरें और भी हैं...