छह पदों के लिए आज और कल नामांकन पत्र कर सकेंगे दाखिल
क्या होनी चाहिए योग्यता
पद फीस अनुभव
प्रधान 5,000 10 साल
उप प्रधान 4,000 5 साल
सचिव 3,000 5 साल
सह सचिव 2,500 3 साल
ट्रेजर 2,500 3 साल
लाइब्रेरी इंचार्ज 2,500 3 साल
नोट : फीस हजार रुपये में है।
जिला बार एसाेसिएशन चुनाव के चुनाव अधिकारी अधिवक्ता
किशाेर दहिया।
हिसार| जिला बार एसोसिएशन चुनाव- 2020 के चुनाव अधिकारी अधिवक्ता किशोर दहिया ने बताया कि गुरुवार अाैर शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक छह पदों पर इच्छुक उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। नामांकन की तैयारियां पूरी कर दी हैं। नामांकन के लिए उम्मीदवार अधिवक्ता का वोटर लिस्ट में नाम के साथ-साथ संबंधित पद के लिए उसका निश्चित अधिवक्ता अनुभव होना भी आवश्यक है। नामांकन के दौरान उम्मीदवार के साथ 2 अधिवक्ताओं (जिनका नाम भी वोटर लिस्ट में मौजूद हो) साथ आना अनिवार्य है। चुनाव प्रधान, उपप्रधान सचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष व लाइब्रेरी इंचार्ज पद के लिए होगा। चुनाव में सभी पदों के लिए अधिवक्ता का न्यूनतम अनुभव व नामांकन की फीस निश्चित की गई है, उसके आधार नामांकन भरवाए जाएंगे।