फरलो के बाद जेल वापस नहीं गया कुख्यात देवेंद्र, केस दर्ज
हांसी | हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा कुख्यात देवेंद्र चावला फरलो अवधि पूरी होने के बाद वापस जेल नहीं गया। पुलिस ने अंबाला जेल के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। चावला पिछले महीने 14 दिन की फरलो पर आया था, उसके बाद जेल में वापस नहीं गया।
शिकायत के अनुसार चावला को वर्ष 2006 के हत्या के मामले में उम्रकैद हुई थी। इसके चलते वह हिसार की जेल में बंद था। पिछले महीने 12 फरवरी को उसे 14 दिन की फरलो मिली थी। 14 दिन की फरलो खत्म होने के बाद वह जेल में वापस नहीं आया। न ही सरेंडर किया। इस मामले में उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।