पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अब काेच बनकर भी मेडल जीत रहे मनस्वरूप

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महाबीर स्टेडियम के वेट लिफ्टिंग काेच राजस्थान के चुरु के रहने वाले मनस्वरूप बहड़ा राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा का नाम राेशन कर रहे हैं। खेलने के दाैरान भी छह से अधिक मेडल जीते थे। अब हाल ही में पटना में हुई अाॅल इंडिया सिविल सर्विसेस वेट लिफ्टिंग चैंपियनशिप में भी गाेल्ड हासिल कर प्रदेश का नाम राेशन िकया। जिला खेल अधिकारी ने भी काेच की सराहना की है।

राजस्थान के चुरू के रहने वाले मनस्वरुप बहड़ा महाबीर स्टेडियम में वेट लिफ्टिंग काेच है। वह काेच हाेने के बाद भी विभिन्न स्थानाें पर हाेने वाली चैंपियनशिप में गाेल्ड से लेकर सिल्वर मेडल जीत रहे है।

इससे पूर्व मन स्वरूप ने खेलने के दाैरान वर्ष 2009 में छत्तीसगढ में हुई राष्ट्र स्तरीय वेट लिफ्टिंग चैंपियनशिप में गाेल्ड मेडल हासिल किया था। इसके बाद वर्ष 2012 में पंजाब में हुई इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल हासिल किया था।

मन स्वरुप का कहना है कि अब वह महाबीर स्टेडियम में 31 खिलाड़ियों काे वेट लिफ्टिंग के गुर सिखा रहे है। उनका सपना खिलाड़ियों काे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाकर मेडल दिलाने का है। जिला खेल अधिकारी का कहना है कि मन स्वरुप ने हाल ही में हुई राष्ट्र स्तरीय प्रतियाेगिता में भी गाेल्ड मेडल जीता था। अन्य काे भी मन स्वरुप से प्ररेणा लेनी चाहिए।

चैंपियनशिप में मेडल जीतने वाले काेच मनस्वरूप( बीच में)।
खबरें और भी हैं...