अब नाचते मोर का नजारा घर बैठे दिखाएंगी एलईडी लाइट्स
दीवारों के साथ छत को सजा रही एलईडी लाइट्स
इसमें मोर के साथ और भी कई डिजाइन हैं। ये लाइट्स मल्टी-कलर के अलावा गाेल्डन और सिल्वर कलर में आ रही हैं। इसे सीधा स्विच में लगाकर इस्तेमाल किया जा सकता है। इस कलेक्शन में रूफ लाइट भी बाजार में मिल रही हैं। जिसे लगाने के बाद झूमर की कमी पूरी हो जाती है।
interior Decor
सिटी रिपोर्टर } जंगल में नाचते मोर से खूबसूर भला क्या होगा? ये एक ऐसा नजारा है जिसे प्रकृति को चाहने वाला हर इंसान देखना चाहेगा। ये नजारा अब वनों ही नहीं बल्कि घरों में भी देखा जा सकता है। घराें की सजावट में लगने वाली बल्कि में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है। मार्केट में ऐसी एलईडी लाइट्स आ रही हैं जोकि दीवार पर मोर जैसी कलरफुल आकृतियां बनाती हैं। ये लाइट दीवार की सजावट काे अपने अाप पूरा कर देती हैं। जिससे दीवार पर टेक्स्चर बनवाने की जरूरत नहीं पड़ती।