पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • Hisar News Haryana News Now The Amount Will Not Be Deducted From The Fastag Of The Vehicles Standing In The Second Lane The Copper Shield Fitted In The Sensor On The Instructions Of Nhai Other Vehicles Will Not Be Scanned

अब दूसरी लेन में खड़े वाहनाें के फास्टैग से नहीं कटेगी राशि, एनएचएआई के निर्देश पर सेंसर में लगवाई काॅपर शील्ड, दूसरे वाहन स्कैन नहीं होंगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वाहन चालकाें के लिए खुशखबरी है। टाेल पर यदि दूसरी लेन से वाहन गुजर रहा है अाैर उसका नंबर नहीं अाया ताे उसके फास्टैग खाते से अब रूपए नहीं कटेंगे।

वाहन चालकाें की लगातार शिकायत के बाद दूसरी लेन में खड़े वाहनाें के खाताें से रुपये न कटे, इसलिए लिए सभी टाेल पर लगे सेंसर अाैर कैमराें के बीच विशेष प्रकार की काॅपर शील्ड लगाई जा रही है। जाेकि गुजरने वाले वाहनाें के फास्टैग काे ही केच करेंगी। अन्य वाहनाें के फास्टैग कैच नहीं हाेंगे। यही नहीं जल्द ही टाेल पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए सभी टाेल पर कार और ट्रक की लेन अलग हाेगी।

दरअसल, 15 दिसंबर, 2019 काे सभी वाहनाें में फास्टैग अनिवार्य किया गया था। शुरुआत में दाे लेन से ही कैश वाले वाहनाें काे निकाला जा रहा था। इसके बाद फरवरी माह में एक लेन से ही कैश वाले वाहनाें काे निकालने के निर्देश िदए। यही नहीं फास्टैग भी फ्री कर दिया गया। मगर कुछ वाहन चालक इसके बाद भी फास्टैग लगवाने की तरफ गंभीर नहीं थे। इसके कारण टाेल पर जाम की स्थिति बन रही थी। कुछ वाहन चालकाें की शिकायत थी कि वह दूसरी लेन में टाेल पर निकलने के लिए खड़े थे। इसी बीच पास के लेन के सेंसर से खाते से राशि काट ली गई। मकड़ाैली टाेल के सीजेएम कर्नल वीरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि दूसरी लेन के वाहनाें के फास्टैग से अब रुपये नहीं कटेंगे। इसके लिए सभी लेन में सेंसर और कैमरे के बीच काॅपर प्लेट यानि काॅपर शील्ड लगाई गई हैं। जिससे जिस वाहन का नंबर अाएगा, उसी के खाते से रूपये कट सकेंगे। वाहन चालकाें काे भी परेशानी का सामना नहीं करने का पड़ाेगा। एनएचएआई हिसार के चीफ जनरल मैनेजर विशाल गुप्ता ने बताया कि जल्द ही सभी टाेल पर काॅपर प्लेट लगाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

सरकारी कर्मचारी जीराे फास्टैग के प्रति जागरूक नहीं


सरकारी कर्मचारियाें के वाहनाें के लिए जीराे फास्टैग जारी करने के निर्देश दिए गए थे। टाेल के अधिकारियाें के अनुसार संबंधित जिले के डीसी या फिर एसपी के निर्देश पर कर्मचारियाें के फार्म भरने के बाद जीराे फास्टैग जारी किए जाने थे। मगर अभी तक फार्म भरकर ही नहीं दिए गए है। जिसके कारण सरकारी गाड़ियाें में जीराे फास्टैग नहीं लगाए जा सके हैं।


80 प्रतिशत तक फास्टैग लगने का दावा


मकड़ाैली टाेल के सीजेएम सदानंद सिंह चाैहान, अग्राेहा टाेल के मैनेजर अरविंद कुमार का कहना है कि वर्तमान में टाेल से गुजरने वाले 80 प्रतिशत वाहनाें में फास्टैग लगए जा चुके हैं। दस प्रतिशत वाहन सरकारी है, जिन्होंने अभी तक जीराे फास्टैग के लिए आवेदन नहीं किया है। बाकी दस प्रतिशत वाहनाें में जल्द फास्टैग लगा दिए जायेंगे।

खबरें और भी हैं...