भाटोल जाटान के हेल्थ वेलनेस सेंटर में मनाया गया पोषण दिवस
हेल्थ वेलनेस सेंटर भाटोल जाटान में पोषण दिवस मनाया गया। लोगों को जागरूक किया गया। पोषण अभियान का यह पहलू पोषण संबंधी जागरूक समाज बनाने की खातिर लोगों को सक्रिय करने के लिए कई स्तर पर काम करने की तरफ इशारा करता है। बहुउद्देश्यीय कर्मचारी अनिल गोयत ने बताया कि जरूरतमंदों और उनके परिवारों में पोषण संबंधी जागरूकता फैलाने के लिए उप स्वास्थ्य केंद्रों व आंगनबाड़ी केंद्रों में सामुदायिक कार्यक्रम, मास मीडिया, मल्टीमीडिया और अन्य स्तर पर लगातार प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। इसका मकसद पोषण के लिए जनआंदोलन खड़ा करना है। आमतौर पर लोगों को पता है कि कुपोषण की कोई एक वजह नहीं होती बल्कि यह कई तरह की गड़बड़ियों व असन्तुलन का नतीजा होता है।
शपथ लेतीं महिलाएं।