पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पौष्टिक आहार मनुष्य को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण : संजीव कुमारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महिला एवं बाल विकास विभाग भारत सरकार द्वारा 8 से 22 मार्च तक पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से शुरू हुआ यह कार्यक्रम पूरे देश में चलाया जा रहा है। इसके तहत संस्था संकल्प ने एमएम इंटरनेशनल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।

कार्यक्रम में डाॅ. संजीव कुमारी ने कुपोषण से होने वाले दुष्परिणामों व पौष्टिक आहार की आवश्यकता पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आहार में बरती जाने वाली लापरवाही के कारण अनेक बीमारियां होने का खतरा होता है। कार्यक्रम के तहत उन्होंने कुपोषण के प्रति, बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल, भोजन, लड़कियों की शिक्षा सहित अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं बारे जागरूक किया गया और कहा कि पौष्टिक आहार मनुष्य को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। जंक फूड स्वास्थ्य के लिए तो हानिकारक तो है ही, यह ग्रोथ को भी रोकता है। स्कूल के प्रबंधक सुभाष चंद्र कटारिया, प्रधानाचार्या सीमा बब्बर आदि इस मौके पर मौजूद थे।

एमएम स्कूल में बच्चों को पोषाहार संबंधित जानकारी देतीं डॉ. संजीव कुमारी।
खबरें और भी हैं...