पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पदाधिकारियों ने ली शपथ, कहा- कर्मचारी और यूनियन के हितों को रखेंगे सर्वोपरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन मुख्यालय करनाल शाखा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग बरवाला का त्रिवार्षिक चुनाव शुक्रवार को संपन्न हुआ था। चुने गए यूनियन के पदाधिकारियों ने शपथ लेते हुए कहा कि वे सदैव कर्मचारियों व यूनियन के हितों को सर्वोपरी रखेंगे। पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों के हर संघर्ष में पूरी मुस्तैदी से हिस्सेदारी करते हुए यूनियन के कार्यों को घर के कार्यों से ऊपर रखेंगे। इस दौरान सर्वसम्मति से चंद्रभान शर्मा को चेयरमैन, संजीव भुक्कल को प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रांतीय प्रधान विश्वनाथ शर्मा की अध्यक्षता में उपमंडल कार्यालय बरवाला के प्रांगण में यह चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। चुनाव में पर्यवेक्षक के तौर पर प्रांतीय महासचिव नरेंद्र धीमान, प्रांतीय सचिव सत्यवान ने भी शिरकत की। कार्यक्रम में रणधीर सिंह कुंडू को वरिष्ठ उपप्रधान, भूप सिंह को सचिव, मनदीप नैन को मुख्य संगठनकर्ता, सुनील कुमार को कोषाध्यक्ष, शिवकुमार शर्मा को मुख्य सलाहकार चुना गया।

यूनियन के नवनियुक्त पदाधिकारी शपथ लेते हुए।
खबरें और भी हैं...