पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • Balsamand News Haryana News On Not Getting Canal Water The Villagers Said We Will Not Celebrate Holi Until The Demand Is Met

नहरी पानी न मिलने पर ग्रामीणों ने कहा- जब तक मांग पूरी नहीं होगी होली नहीं मनाएंगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रविवार को कस्बे के युवाओं ने एकजुट होकर होली पर्व न मनाने का निर्णय लिया। लोगों ने बताया कि इस पावन त्योहार को वे न मनाकर सरकार के सामने अपना रोष प्रकट कर रहे हैं। युवाओं और एकजुट ग्रामीणों का कहना था कि इलाके के लोग पिछले 20 वर्षों से 2 सप्ताह नहरी पानी की मांग कर रहे हैं मगर उनकी आज तक सुनवाई नहीं हो पाई है। लोगों का कहना था कि इलाके की अधिकतर भूमि नहरी पानी के अभाव में खाली पड़ी है जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो चुकी है। ऐसे में उनके पास है त्यौहार मनाने तक की स्थिति नहीं रही। गांव के युवा संजय पून्िया, राजेश लोरा, सतबीर लोरा, नरसिंह बल्हारा, बारू राम, बलबीर, सतवीर आदि ने बताया कि वे तब तक होली का पर्व नहीं मनाएंगे जब तक सरकार उनके इलाके को 2 सप्ताह पूरा नारी पानी नहीं देती है।

खबरें और भी हैं...