पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • Hisar News Haryana News On Receipt Of The Notice The People Associated With The Black Waste Generator Industries Met With Se Ramji Lal

नोटिस मिलने पर जागे ब्लक वेस्ट जनरेटर, उद्योगों से जुड़े लोगों ने एसई रामजी लाल के साथ की मुलाकात

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर निगम प्रशासन की ओर से औद्योगिक ईकाइयों और निजी अस्पतालों को कुछ समय पहले नोटिस जारी किए थे। नोटिस मिलने के बाद शुक्रवार को औद्योगिक ईकाइयों और निजी अस्पताल प्रबंधन से जुड़े लोगों ने अधीक्षक अभियंता रामजीलाल से मुलाकात की। इस दौरान स्वास्थ्य शाखा से एएसआई संदीप कुमार मौजूद रहे।

अधीक्षक अभियंता एसई रामजीलाल ने बताया कि बीते दिनों ब्लक वेस्ट जनरेटर वाली ईकाइयों को नोटिस भेजे गए थे। नोटिस मिलने के बाद उन ईकाईयों से लोग कचरा प्रबंधन के बारे में जानकारी लेने के लिए आए थे। सभी लोगों को मैनुअल कंपोस्टिंग के बारे में बताया गया है। साथ ही उन्हें सेग्रीगेशन व मैनुअल कंपोस्टिंग से होने वाले फायदों के बारे में अवगत करवाया, ताकि वह दूसरे ब्लक वेस्ट जनरेटर को भी जागरूक करें। इनमें जनक स्टील ट्यूब, रावलवासिया इस्पात, रविंद्रा टयूब, जिंदल रोलिंग मिल के अलावा सेवक अस्पताल से कृष्ण तनेजा, मदनमोहन, सोमदत्त तथा रोहताश ने एसर्इ से मुलाकात की। कृष्ण तनेजा ने बताया कि उनकी अाेर से कचरा प्रबंधन को लेकर काम किया जा रहा है। नगर निगम के अनुरूप उसमें अधिक सुधार करने की जरूरत है। वहीं रामजीलाल ने बताया कि औद्योगिक ईकाइयों से निकलने वाले वेस्ट को बाहर न फेंका जाए।

औद्योगिक ईकाइयों तथा अस्पताल प्रबंधन से जुड़े प्रतिनिधि व सदस्य एसई रामजीलाल से विचार करते हुए।
खबरें और भी हैं...