- Hindi News
- Local
- Haryana
- Hisar
- Narnaund News Haryana News On The Way In Model Town The Young Man Broke The Glass Of The Car By Stone Imprisoned In The Camera
माडल टाउन में राह चलते युवक ने पत्थर मारकर कार का शीशा तोड़ा, कैमरे में कैद
हिसार | मॉडल टाउन में राह चलते युवक ने ऑफिस के बाहर खड़ी कार का शीशा पत्थर मारकर तोड़ दिया। यह घटना कैमरे में कैद हो गर्इ है। इस पर कार मालिक मोहित गाबा ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। मॉडल टाउन वासी मोहित गाबा बताया कि मॉडल टाउन में जॉब कंसलटेंसी का काम है। मंगलवार 10 मार्च की शाम को उन्होंने देखा कि ऑफिस के बाहर खड़ी हुन्डई वरना गाड़ी का साइड शीशा टूटा हुआ है। देखने पर पता लगा कि शीशा पत्थर मारकर तोड़ा गया है। इस पर उन्होंने ऑफिस के बाहर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली तो उसमें एक राह चलता युवक पत्थर मारकर गाड़ी का शीशा तोड़ता नजर आ रहा है। वीडियो देखने पर पता लग रहा है कि 19-20 साल का यह युवक शाम को 6 बजे के करीब पैदल नंगे पैर चला आ रहा है और अचानक से गाड़ी के पास आकर पत्थर से शीशा तोड़कर आगे बढ़ जाता है। युवक के कपड़ों पर लगे निशानों को देखकर लग रहा है कि वो पेंटर का काम करता है।