सिवानी मंडी में ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर में एक की मौत
सिवानी मंडी | शहर के तोशाम मोड़ पर ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
हो गया। लोगों की मदद से घायल को सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से उसे हिसार रेफर कर दिया।
उपचार के दाैरान दस मार्च को व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड संख्या 13 के रामकुमार के रूप में हुई। सूचना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया और अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
राम कुमार नौ मार्च की शाम अपने पुत्र शेरसिंह के साथ तोशाम मोड़ पर किसी काम से आए हुए थे। इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी और वे गंभीर रूप से घायल हो गए।