पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भट्टूकलां के जांडवाला बागड़ में स्वाइन फ्लू से एक व्यक्ति की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भट्टूकलां | गांव जांडवाला बागड़ में स्वाइन फ्लू के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भट्टूकलां की एसएमओ डॉ. सुजाता बंसल ने इस बात की पुष्टि की है।

गांव जांडवाला बागड़ निवासी 40 वर्षीय अनिल उर्फ धोलू पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। जिसे उपचार के लिए सिरसा व हिसार के अस्पतालों में भर्ती करवाया। लेकिन स्थिति में सुधार न होने के कारण परिजन उसे उपचार के लिए दिल्ली लेकर गए। जहां मंगलवार रात को उसकी मौत हो गई। बुधवार को गांव जांडवाला में उसके शव का अंतिम संस्कार किया गया। मृतक अनिल कुमार अविवाहित था। वह खेती बाड़ी का काम करता था। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सुजाता बंसल ने बताया कि मरीज अनिल कुमार स्वाइन फ्लू से ग्रस्त था। जिसके कारण उसकी मौत हाे गई।
खबरें और भी हैं...