राम का नाम जपने पर ही भव सागर हाे जाता है पार : बाल व्यास भक्ति प्रिया
जो भक्त राम का नाम जपता है या नाम लेता है, वह सहज ही भव सागर से तर जाता है। जिसे भगवान छोड़ देते हैं तो वो डूबेगा ही। तभी कहा गया है कि राम से बड़ा राम का नाम। ये उदगार बाल व्यास भक्ति प्रिया ने व्यक्त किए। वह डाेगरान माेहल्ला स्थित हनुमान मंदिर में पांच दिवसीय उत्सव के तीसरे दिन की कथा में अजामिल का प्रसंग सुना रहीं थीं। भक्ति प्रिया ने अजामिल के चरित्र पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को समझाया कि जैसा होगा संग वैसा चढ़ेगा रंग।
कथा के अंत में भगवान की मंगलमयी आरती और प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर शेरसिंह सैनी, राम अवतार सैनी, रामचन्द बजाज, कृष्ण मदान, सतिन्द्र रावल, त्रिलोक डालमिया, संजय गुलाटी, नरसिंह महता, आदेश भुटानी, नरेश मदान आदि श्रद्धालुओं ने कथा का आनन्द लिया। 15 मार्च को कथा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक हाेगी।