- Hindi News
- Local
- Haryana
- Hisar
- Hansi News Haryana News People From 9 Villages Submitted Memorandum Demanding Special Girdawari Of Crops Spoiled By Rain And Hail
बारिश व ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों की विशेष गिरदावरी की मांग पर 9 गावों के लोगों ने सौंपा ज्ञापन
बारिश, अंधड़ और ओलों से फसल को हुए नुकसान को लेकर नौ गांवों के लोगों ने बास तहसील के जरिए सरकार को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में फसलों को हुए नुकसान की विशेष गिरदावरी करवाकर किसानों को मुआवजा देने की मांग की गई।
ज्ञापन देने वालों की अगुवाई अखिल भारतीय किसान सभा के जिला सचिव धर्मवीर सिंह और राज्य कार्यकारिणी के सदस्य प्रदीप सिंह कर रहे थे। ज्ञापन में कहा गया कि इलाके में एक से 10 मार्च तक हुई बारिश और अंधड़ से बास तहसील इलाके के गांवों की रबी की फसलें जमीन पर बिछकर बर्बाद हो गई है। गेहूं की फसल में 95 से 100 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है। सभा नेताओं ने कहा कि प्रशासन और राजस्व विभाग ने अभी तक खराब हुई फसलों की कोई सुध नहीं ली है। पुट्ठी, मोहला, बड़छप्पर, सिंघवा, मदनहेड़ी, भकलाना, उगालन, बास, खेड़ा रांगड़ान, बडाला, सीसर, खरबला और रोशन खेड़ा में खराब हुई फसलों की विशेष गिरदावरी करवाकर किसान को कम से 30 हजार रुपए प्रति एकड़ की दर से मुआवजा दिया जाए। रामबीर, सत्यवान, रामकुमार, सत्यनारायण, शिव, रामफल, कुरड़ाराम, जयबीर, सुखपाल, मुकेश पानू, राममेहर, सुखचैन, रामकुमार सहित अनेक किसान मौजूद थे।
बास तहसील इलाके में फसलों की गिरदावरी की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते किसान सभा के नेता।