गांव लाडवा में दूषित पानी की सप्लाई से लोग हो रहे बीमार
गांव लाडवा में दूषित पानी की अापूर्ति से ग्रामीण परेशान हैं। इसकाे लेकर ग्रामीण अाैर किसान सभा के प्रतिनिधि शुक्रवार काे सचिवालय पहुंचे व तहसीलदार विनय चाैधरी काे ज्ञापन साैंपा।
ग्रामीणाें ने बताया कि इससे गांव में बीमारियां फैलने का खतरा हो गया है। दिए ज्ञापन में कहा कि पानी बगैर फिल्टर के सप्लाई हाे रहा है। वैसे ताे जलघर में 9 फिल्टर हैं, लेकिन सभी बंद हैं। इसके लिए बार-बार उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है, परंतु कोई कार्रवाई न करके पूरे गांव को दूषित पानी पीने को मजबूर कर रहे हैं। गांव में जिस नए जलघर का निर्माण चल रहा है, वहां उसमें प्रयुक्त की गई निर्माण सामग्री गुणवत्ता व मापदंड के हिसाब से सही नहीं लगाई गई।
किसान सभा ने इस निर्माण की स्टेट विजिलेंस से जांच करवाने की मांग की है। वहीं जिला किसान सभा के प्रतिनिधिमंडल ने ओलावृष्टि, वर्षा व अंधड़ से बर्बाद हुई फसलों की स्पेशल गिरदावरी करवाने के लिए भी ज्ञापन दिया। इस माैके पर जिला प्रधान शमशेर सिंह नम्बरदार, तहसील प्रधान हनुमान जौहर, सचिव रमेश कुमार, बारुराम मुकलान, रामकुमार ठोलेदार, सूबेसिंह बूरा, होशियार सिंह नम्बरदार, समुन्द्र नम्बरदार चिकनवास आदि शामिल रहे।
लाडवा गांव में गंदे पानी की सप्लाई नाराज ग्रामीण व किसान सभा के सदस्य तहसीलदार काे ज्ञापन साैंपते।