पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • Uklanamandi News Haryana News People Of Uklana Region Will Get The Services Of 30 Departments Under One Roof

उकलाना क्षेत्र के लोगों को 30 विभागों की सेवाएं मिलेंगी एक ही छत के नीचे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उकलाना क्षेत्र के लोगों को अब तहसील परिसर में बने अंत्योदय सरल केंद्र में एक ही छत के नीचे 30 विभागों से संबंधित योजनाओं और सेवाओं का लाभ मिलेगा। जिससे आमजन को अपने कामों के लिए अलग-अलग विभागों के कार्यालयों में नहीं जाना पड़ेगा। यह जानकारी बरवाला के एसडीएम राजेश कुमार ने उकलाना की उप-तहसील में अंत्योदय सरल केंद्र का शुभारंभ करते हुए दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नायब तहसीलदार धर्मवीर नैन ने की। एसडीएम राजेश कुमार ने कहा कि जनता को अपने कार्यों के लिए अलग-अलग विभागों में जाना पड़ता था।

इस कारण उनका काफी समय और पैसा बर्बाद होता था और उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

खबरें और भी हैं...