पंचमुखी धाम में फाग महोत्सव आज से
हिसार | पंचमुखी धाम चौधरीवास में होली एवं फाग महोत्सव 9 मार्च से मनाया जाएगा। जिसमें सुंदर कांड पाठ, हाेलिका दहन औैर भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। धाम में सोनू भाईजी व मोनू भाईजी की द्वारा सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद भंडारा प्रारंभ होगा। इसके बाद हवन का आयोजन किया जाएगा। शाम 7 बजे धाम के प्रांगण में होलिका दहन व भजनों का कार्यक्रम रहेगा इसके अलावा 10 मार्च काे फाग व प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रहेगा।