पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • Hansi News Haryana News Pneumonia Victim Told Corona Virus Suspected Yet Doctors At Agroha Medical College Sampled The Woman

निमोनिया पीड़ित को बता दिया कोरोना वायरस संदिग्ध, फिर भी अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के डाक्टरों ने महिला का लिया सैंपल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वृंदावन से होली खेलकर लौटी शहर की एक महिला निमोनिया की शिकार हो गई। उपचार के लिए उसे एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया गया। प्राइवेट अस्पताल से शुक्रवार को उसे सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया। सिविल अस्पताल से उसे हिसार भेज दिया गया। यहीं से अफवाहों का दौर चल पड़ा कि महिला कोरोना वायरस से पीड़ित है। अफवाहें फैलते ही प्रशासन सक्रिय हुआ। सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाने वालों को फटकार लगाई। कार्रवाई की चेतावनी दी और सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो हटवाए।महिला होली मनाने के लिए वृंदावन में गई थी। 7 मार्च को वापस घर पर लौटी। घर आते ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। बुखार, खांसी, सिरदर्द की शिकायत होने लगी। परिजन उपचार के लिए पहले शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में लेकर गए। जहां से चिकित्सकों ने उन्हें सिविल अस्पताल में ले जाने के लिए कहा। सिविल अस्पताल में आने पर चिकित्सकों ने उनका उपचार किया।

उसे सांस लेने पर भी तकलीफ हो रही थी। चिकित्सकों ने उनकी पूरी हिस्ट्री जानी। पता लगा कि वृंदावन में कई जगह से श्रद्धालु आए हुए थे। एहतियात के तौर पर उसे आगे के उपचार व जांच के लिए उन्हें एंबुलेंस से हिसार भेज दिया गया। हिसार से उसे अग्रोहा मेडिकल कालेज में भेज दिया गया।

सोशल मीडिया पर अफवाहों पर सख्त हुआ प्रशासन

छह दिनों में यह दूसरी बार हुआ है कि सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस का मरीज मिलने को लेकर अफवाह उड़ाई गई। लोगों ने भी आंखें मूंदकर व बिना किसी पुष्टि के मैसेज को फॉरवर्ड किया। यू-टयूब चैनलों पर इसे लेकर वीडियो चलाई गई। प्रशासन की सख्ती देखते हुए वीडियो डिलिट करा दी।

निमोनिया से पीड़ित है: डॉ. अजय

महिला निमोनिया से पीड़ित है। उसका उपचार शुरू कर दिया गया है।\\\'\\\' -डॉ. अजय चौहान, डीएमएस, अग्रोहा मेडिकल कॉलेज

कोरोना के लक्षण नहीं मिले: डॉक्टर

महिला को सांस लेने की तकलीफ थी। कोरोना वायरस जैसे लक्षण नहीं मिले थे। महिला की हिस्ट्री पूछी गई। महिला को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। वहां पर उपचार व जांच होगी।\\\'\\\' -डॉ. राहुल बुद्धिराजा, कार्यकारी एसएमओ, सिविल अस्पताल।

कोरोनावायरस का कोई मरीज नहीं: एसडीएम

अभी तक कोई कोरोना वायरस का मरीज नहीं मिला है। न ही कोई संदिग्ध मिला है। पैनिक न फैलाएं। जिससे भय का माहौल पैदा हो। लोग जागरुक नागरिक की तरह जिम्मेदारी निभाएं। सोशल मीडिया पर अफवाहों को लेकर जो भी कानूनी कार्रवाई होगी, की जाएगी।\\\'\\\' -जितेंद्र सिंह अलहावत, एसडीएम

कोरोना वायरस से डरो ना

निमोनिया से पीड़ित महिला को एंबुलेंस में शिफ्ट करते चिकित्सक और कर्मचारी।
खबरें और भी हैं...