कविताआंे ने बांधा समा, फूलों संग उड़े खुशी के रंग
हिसार | अर्बन स्टेट में अग्रवाल सेवा समिति द्वारा होली मंगल मिलान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान एकजुट होकर फूलों की होली खेली। इस दौरान बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। जिसने सबको थिरकने पर मजबूर कर दिया। किसी ने घर मोरे परदेसिया पर डांस किया तो किसी ने माइकल जैक्सन के स्टाइल में धूम मचाई नजर आए। कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। ओपन बाउल गेम में सबको अलग रोमांचक टास्क दिए गए। मंच संचालन विशाल जिंदल ने किया। मौके पर ए.के. गोयल, संजय डालमिया, नीरज बंसल,दुनिचन्द गोयल संग अन्य लोग उपस्थित रहे।