पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हाेली-फाग पर नशे की गोलियां सप्लाई करने की फिराक में थे 2 युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली-फाग पर नशे की गोलियां सप्लाई करने की फिराक में घूम रहे 2 युवकों को सिविल लाइन थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। टैक्सी स्टैंड से गिरफ्तार कनौह वासी संदीप से 170 गोलियां और राजगढ़ राेड पर दबोचे गए रावतखेड़ा वासी सचिन उर्फ स्टार व कालवास गांव वासी विष्णु उर्फ मोनू को 200 कैप्सूल मिले हैं। बता दें कि इनसे मिलीं गोलियां व कैप्सूल का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल नशे की पूर्ति के लिए होता है। इतनी तादाद में दवाइयां रखने के लिए अधिकृत बिल, खरीदने-बेचने का रिकॉर्ड रखना जरूरी है। इस संबंधित कोई रिकॉर्ड इनके पास नहीं मिला। इसके चलते एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। उक्त मामले में मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है, जिनसे काफी खुलासे हो सकते हैं। वहीं सदर थाना पुलिस ने कैंट के पास कार सवार चुरू वासी अनवर खान, नरेंद्र और हनुमानगढ़ वासी दर्शन को 50 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से नरेंद्र को जेल भेज दिया है। अनवर खान और दर्शन को 2 दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ जारी है।

जानिए... पुलिस ने कैसे हासिल की सफलता

ओल्ड कोर्ट कॉम्प्लेक्स स्थित टैक्सी स्टैंड के पास बाइक सवार युवक को पुलिस ने रुकने का इशारा किया था। तब उसने अपने हाथ में पकड़ा बैग वहां फेंक दिया और वापस मुड़कर फरार होने लगा। तभी पुलिस कर्मियों ने दौड़कर उसे पकड़ लिया था। युवक ने पूछताछ में बताया कि वह कनौह वासी संदीप है। उसके बैग की तलाशी लेने पर उसमें टेबलेट्स के 17 पत्ते बरामद हुए जिनमें कुल 170 गोलियां थीं। आरोपी ने बताया अपने 2 दोस्तों से टेबलेट खरीदकर लाया था।

एसटीएफ की टीम गश्त पर थी। कैंट एरिया में अलसुबह 3.30 बजे दिल्ली की तरफ से कार में सवार होकर तीन लोग आ रहे हैं। ये सिरसा जाएंगे, जिनके पास मादक पदार्थ हेरोइन हैं। एसटीएफ टीम ने कैंट स्थित रावलवासिया इस्पात उद्योग के पास नाकाबंदी करके कार आती देखकर रुकने का इशारा किया था। पर चालक ने रोककर वापस मोड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह बंद हो गई थी। टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार सवार चुरू वासी अनवर खान, नरेंद्र और हनुमानगढ़ वासी दर्शन को काबू कर लिया था।

राजगढ़ रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास फव्वारा चौक की तरफ से बाइक सवार युवक आता दिखा था। पुलिस ने उसे काबू किया तो अपना बैग फेंककर भागने की कोशिश की मगर कामयाब नहीं हो पाया है। इससे सख्ती से पूछताछ की तो बताया कि वह रावतखेड़ा वासी सचिन उर्फ स्टार है। बैग फेंकने का कारण पूछा तो बोला कि उसमें नशे के तौर पर प्रयोग होने वाले कैप्सूल हैं। उसे चेक किया तो कई रोगों में प्रयोग होने वाले कैप्सूल के 20 पत्ते थे, जिनमें कुल 200 कैप्सूल थे।

2

केस

3

केस

1

केस
खबरें और भी हैं...