- Hindi News
- Local
- Haryana
- Hisar
- Hansi News Haryana News Police Ran On The Information About The Kidnapping Of The Girl The Young Man Was Taken For A Walk
बच्ची के अपहरण की सूचना पर दौड़ी पुलिस, घुमाने ले गया था युवक
हांसी| बस स्टैंड के पास दो साल की एक बच्ची के अपहरण की सूचना ने पुलिस को जमकर दौड़ाया। अपहरण की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और बच्ची की तलाश शुरू कर दी। जिस युवक पर अपहरण का आरोप लगाया गया, वह बच्ची की मां की दुकान पर काम करता है। वह बच्ची को घुमाने के लिए ले गया। मां ने बच्ची के अपहरण की आशंका पर पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस ने भी आनन-फानन में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पूरा घटनाक्रम गलतफहमी को लेकर हुआ। पुलिस ने इसलिए तुरंत मामला दर्ज कर लिया, क्योंकि यह बच्ची के अपहरण की आशंका से जुड़ी शिकायत थी। कोई कार्रवाई नहीं की गई है।