पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कुम्हार एकता दक्ष सभा के प्रधान बने चंद्रभान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बरवाला| कुम्हार एकता दक्ष सभा की एक बैठक शनिवार को शहर की कुम्हार धर्मशाला में हुई। अध्यक्षता प्रधान मनफूल सिंह राणोलिया ने की। बैठक में 10 गांव के मौजिज लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में सर्वसम्मति से सभा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें डॉ. चंद्रभान को प्रधान, रमेश कुमार को उपप्रधान, मास्टर जसवंत सिंह को कोषाध्यक्ष, लीलू राम मालवाल को सचिव, जोगीराम को सहसचिव, मास्टर कर्मवीर जलंधरा को प्रेस प्रवक्ता, राजू वर्मा को कुम्हार धर्मशाला का इंचार्ज के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं 31 सदस्य कमेटी का गठन भी किया गया जिसमें ईश्वर सिंह जलंधरा, दीपचंद वर्मा, जगरूप सिंह, पूर्व प्रधान मनफूल सिंह, पूर्व इंचार्ज सुबे सिंह, राजवीर जलंधरा को सदस्य के रूप में चुना गया। चुने गए नवनियुक्त सदस्यों ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी गई है वे पूरी निष्ठा व ईमानदारी से उसका समाजहित में निर्वहन करेंगे।
खबरें और भी हैं...