पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रधानमंत्री आवास योजना : हाउसिंग बोर्ड ने मांगी 15 प्रतिशत और राशि

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलने वाले फ्लैट मामले में अब लाभार्थियों के लिए नई परेशानी खड़ी हो गई है। तलवंडी राणा व ग्लोबल स्पेश के पास बनाए फ्लैट को लाभार्थियों को सौंपने से पहले 15 प्रतिशत और राशि जमा कराने का फैसला हुआ है। 11 मार्च की आखिरी डेट के चलते हाउसिंग बोर्ड की वेबसाइट पर जिस अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने थे, उस पर मोबाइल नंबर अपलोड थे। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी बबीता व महेश, ऋषि नगर निवासी कीर्ति और अनाज मंडी निवासी अमित ने बताया कि बार-बार लाॅगिन करने पर ये नंबर बदल रहा था। कई लाभार्थी हाउसिंग बोर्ड कार्यालय में गए, लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया। कहीं उनकी पहले से जमा 10 प्रतिशत राशि लैप्स तो नहीं हो जाएगी और उन्हें प्लॉट भी ना मिल पाए। इस्टेट ऑफिसर राजबीर बैनीवाल ने बताया कि इसके समाधान को लेकर मुख्यालय से बातचीत की जाएगी।

पहले नहीं मिली थी सब्सिडी, हाउसिंग बोर्ड ने दिए नोटिस

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिले में 7771 लोगों ने आवेदन किया था। 226 लोगों को लाभ मिला था। इनके फार्म स्वीकार किए थे। पहले नगर निगम के माध्यम से आवेदन मांगे गए थे। इसके बाद शुरुआत में जो 10 प्रतिशत राशि जमा हुई थी, उसको निगम ने हाउसिंग बोर्ड को भेज दिया। इसमें तीन टाइप के फ्लैट थे, ग्राउंड फ्लोर का रेट करीब 6.75 लाख रुपए था। फर्स्ट फ्लोर की कीमत 5.75 लाख रुपए थी। थर्ड फ्लोर की कीमत करीब 4.80 लाख रुपये थी। इनमें से करीब 2.50 लाख रुपए की सरकार को सब्सिडी देनी थी मगर पिछले कई महीनों से सरकार ने सब्सिडी ही रिलीज नहीं की। इसके कारण हाउसिंग बोर्ड की तरफ से लाभार्थियों को नोटिस जारी किए गए। इसके बाद कई लाभार्थियों ने तो अपनी 10 प्रतिशत राशि देने की भी डिमांड कर दी थी। मगर हाउसिंग बोर्ड की तरफ से जवाब था कि ये राशि वापस नहीं मिल सकती। यह तो जब्त हो जाएगी।

खबरें और भी हैं...