कुलेरी गांव के पूर्व सरपंच राजकुमार नैन का निधन
अग्रोहा | कुलेरी गांव के पूर्व सरपंच एवं जिला पार्षद सत्यवान नैन के पिता राजकुमार नैन का आकस्मिक निधन हो गया है। उनके दाह संस्कार पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्तियों वे सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। उनके निधन पर पूर्व वित्तमंत्री संपत सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता शोक प्रकट करने के लिए पहुंचे। जिला पार्षद सत्यवान नैन ने बताया कि उनके पिता राजकुमार नैन 80 वर्षीय पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। बीमारी के चलते बुधवार शाम को उनका निधन हो गया। वे गांव के सरपंच रहे थे और उन्होंने अपने कार्यकाल में गांव की पंचायती भूमि पर दो हजार पौधे लगाएं और गांव के स्कूल को अपग्रेड कराया।