मोगा देवी स्कूल में होनहार बच्चे हुए सम्मानित
मण्डी आदमपुर सिटी | मोगा देवी मिण्डा मेमोरियल स्कूल में दादा-दादी अभिवादन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में बच्चों के दादा व दादी को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ओम ग्लोबल स्टर्लिंग विश्वविद्यालय के डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. तिलक राज आहुजा ने मुख्यअतिथि के रूप शिरकत की जबकि अध्यक्षता विद्यालय निदेशक एमसी जोशी व प्राचार्य डॉ. मैथ्यू वर्गिस ने की।