बाडो पट्टी में होनहार छात्र व महिलाएं हुईं सम्मानित
सुलखनी | मानव जीवन की सफलता का मूलमंत्र व आधार शिक्षा ही है। केवल शिक्षा ही मनुष्य को पशुओं से अलग करती है। यह बात हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर सिंह गंगवा ने कही। वह रविवार काे गांव बाडो पट्टी के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में पारितोषिक वितरण समारोह के दाैरान उपस्थित लाेगाें काे संबाेधित कर रहे थे। उन्होंने शहीद राजपाल की माता शांतिदेवी, शहीद जयसिंह की माता कलावती, गांव की सबसे बुजुर्ग महिला धापा देवी, बारूराम व हाेनहार विद्यार्थियों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर समाराेह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सुनीता अहलावत ने की।