कोर्ट कॉम्प्लेक्स की पार्किंग में झगड़ा दोनों पक्षों ने पुलिस को शिकायत दीं
कोर्ट काॅम्प्लेक्स की पार्किंग 2 पक्षों में झगड़ा हो गया। इसमें दिल्ली रोड स्थित लग्न पैलेस बैंक्वेट हॉल संचालक मनोज सर्राफ घायल हुए हैं। इन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया है। वहीं, दूसरे पक्ष के नहला वासी राजेश शर्मा ने पुलिस को शिकायत देकर मारपीट कर आरोप लगाया है। सिविल लाइन थाना एसएचओ जसवंत का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायत मिली है। इस मामले की जांच कर रहे हैं। जो भी सच्चाई सामने आएगी, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस को दी शिकायत में मनोज सर्राफ ने बताया कि मामी उर्मिल गोयल बनाम राजेश शर्मा के बीच 65 लाख के चेक बाउंस मामले का अदालत में केस चल रहा है। इस मामले में सोमवार को अदालत में तारीख थी। मामी के साथ मैं भी अदालत में आया था। आरोप है कि एक नेता की बहन का सिक्योरिटी गार्ड नहला वासी राजेश शर्मा ने वापस जाते समय पार्किंग के पास रोककर हमला किया था। उसने मुक्के मारते हुए कहा कि तूने नेता की बहन की फोटो कोर्ट में गवाही के लिए क्यों लगाई है। इसके लिए तुझे जान से मार दूंगा। इसी दौरान मेरा ड्राइवर गाड़ी लेकर आ गया था। तब वह धमकी देकर वहां से फरार हो गया था। सर्राफ ने आरोप लगाया है कि एक बड़े नेता की बहन के सुरक्षा कर्मी राजेश शर्मा के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। उधर, पुलिस को शिकायत देकर राजेश शर्मा ने कार्रवाई की मांग की है। , वहीं पुलिस को दी शिकायत में नहला वासी राजेश शर्मा ने बताया कि कोर्ट में 138एनआई मामले में पेशी पर जाकर अपने भाई विकास के साथ पार्किंग की तरफ जा रहा था। तब जिसके खिलाफ केस दायर है उसके भांजे मनोज सर्राफ ने मुझे रोक लिया। बोला कि तुने जो केस कर रखा है वह वापस ले। मैंने कहा कि उनसे रुपये लेने हैं। केस कैसे वापस कर दूं। तैश में आकर मुझे जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि मनोज सर्राफ ने अपने हाथ में ली तेजधार नुकीली वस्तु से हमला कर दिया था। उसने फोन करके किसी को बुलाया मगर उसे धक्का देकर अपने भाई के साथ भाग गया था। घायल हालत में उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल होकर पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
सिविल अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे घायल मनाेज सर्राफ।