पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अव्यवस्था को लेकर लोगों में रोष

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर परिषद प्रशासन शहर में सफाई व्यवस्था बहाल होने को लेकर कितने भी दावे करे। मगर काली देवी चौक के पास लगे गंदगी के ढेर परिषद प्रशासन के दावे को पूरी तरह से झूठा साबित कर रहे हैं।

काली देवी मंदिर चौक से लेकर भिवानी रोड पर बिजली निगम के एसडीओ कार्यालय के पास तक सड़क के एक तरफ लगे कचरे के ढेर बयां कर रहे हैं कि परिषद प्रशासन के दावे न केवल झूठे हैं, बल्कि लोगों को गुमराह करने वाले हैं। क्षेत्र के पार्षद प्रतिनिधि सीमांत चौधरी ने बताया कि गंदगी के ढेरों को लेकर वह बार-बार नगर परिषद के अधिकारियों को शिकायत कर रहे हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं किया जा रहा।

उन्होंने कहा कि भिवानी रोड पर पाश रिहायशी इलाके मॉडल टाउन के सामने सड़क किनारे गंदगी के ढेरों से कचरा पूरे दिन उड़कर आवासीय क्षेत्र में आता है। इससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि शहर में सफाई व्यवस्था के नाम पर हर महीने लाखों रुपए खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन गंदगी के ढेर को देखकर नहीं लगता की सफाई व्यवस्था में कोई सुधार हुआ है। सिर्फ प्रचार किया जा रहा है।

भिवानी रोड पर झूठे साबित हो रहे हैं नप के सफाई व्यवस्था के दावे

भिवानी रोड पर मॉडल टाउन के सामने फैला कचरा।
खबरें और भी हैं...