राजयोगिनी ऊषा बहन 12 मार्च को पीस पैलेस में देंगी धर्मलाभ
हिसार | प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के हिसार केंद्र की अाेर से बालसमंद रोड स्थित पीस पैलेस में एक धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। जिसमें माउंट आबू मुख्यालय से अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त, स्वप्रबंधन एवं व्यक्तिगत विकास विशेषज्ञा, रामायण तथा गीता रहस्य ज्ञान प्रवचनकर्ता राजयोगिनी बीके ऊषा बहन की अाेर से ‘श्रीमद् भगवद् गीता के अद्भुत रहस्य’ तथा ‘पारिवारिक शांति एवं परमात्म अनुभूति’ विषय पर प्रवचन दिए जाएंगे। यह कार्यक्रम 12 से 15 मार्च तक सायं 5 से 7:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।