पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राजगुरु मार्केट एसो. और पुलिस ने पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करवाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजगुरु मार्केट वेलफेयर एसाेसिएशन के प्रधान गाैतम नारंग पुलिस टीम के साथ मार्केट में पार्किंग व्यवस्था काे दुरुस्त करवाते हुए।

हिसार | हाेली पर्व अाैर अन्य त्याेहाराें को लेकर राजगुरु मार्केट वेलफेयर एसाेसिएशन ने बाजार में पार्किंग व्यवस्था काे सुचारू करवाया है। एसाेसिएशन के प्रधान गाैतम नारंग व अन्य पदाधिकारियाें ने बाजार का दाैरा कर स्थिति का जायजा लिया। इसमें पुलिस अधिकारी सराेज के नेतृत्व में दुर्गा शक्ति वाहिनी की टीम सहयाेग कर रही है। प्रधान गाैतम नारंग ने बाद में कहा कि तीन चार दिन पहले बरसात के कारण बाजार में अावागमन बाधित हाे रहा था। लेकिन माैसम खुलने के बाद ग्राहकाें व दुकानदाराें ने राहत की सांस ली है। अाज रविवार हाेने के बावजूद बाजार में भीड़ रही। दाे दिन हाेली का पर्व भी है, इसलिए खरीदाराें की तादाद बढ़ी है। राजगुरु मार्केट अाने वाले ग्राहकाें के लिए पार्किंग व्यवस्था काे दुरुस्त किया गया। वहीं दुकानाें के अागे फड़ी लगाकर बैठने वालाें काे हिदायत दी गई कि सड़क तक अतिक्रमण न करें। उधर, बाजार में बंद शाैचालयाें काे खुलवाने के लिए एसाेसिएशन ने नगर निगम काे अाग्रह किया है।
खबरें और भी हैं...