पृथ्वीराज चाैहान की पुण्यतिथि पर राजपूत करणी सेना ने किया हवन
हिसार | श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने वीर सम्राट पृथ्वीराज चाैहान की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए हवन यज्ञ किया अाैर पुष्प अर्पित किए गए। प्रदेश सचिव दीपू साेलंकी ने बताया कि इस अवसर पर करणी सेना के प्रमुख प्रतिनिधि व सदस्याें ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। दीपू साेलंकी ने बताया कि इसमें बजरंग दल के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की अाेर से प्रमुख रूप से राजकुमार, सुशील सांखला, संजय तंवर, हरिसिंह राठाैड़, कृष्ण गुज्जर, भूपेंद्र राठाैड़, माेहनलाल नंगथला, रणवीर राठाैड़, कृष्ण सांखला, विकास चाैहान, दीपक चाैहान, सरवन, नरेंद्र, अजय चाैहान, विकास, विक्रम भाटी, सुशील, पवन अाैर राजेश अादि माैजूद रहे।