पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • Narnaund News Haryana News Rakhigarhi Former Dgp Of Maharashtra Collected Mysterious Information Of Harappan Civilization For Five Thousand Years

महाराष्ट्र के पूर्व डीजीपी आए राखीगढ़ी, पांच हजार साल हड़प्पा सभ्यता की रहस्मयी जानकारी जुटाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हड़प्पा सभ्यता व संस्कृति के सबसे पुराने स्थल राखीगढ़ी में केंद्र सरकार द्वारा करोड़ों रुपए के बजट की घोषणा के बाद सैलानियों एवं अधिकारियों का भ्रमण करना शुरू हो गया है। रविवार को महाराष्ट्र के पूर्व डीजीपी दत्तात्रेय पड़सालगिकर ने राखीगढ़ी का भ्रमण किया और हड़प्पा सभ्यता से जुड़ी अनेक रहस्यमय जानकारियां जुटाईं। हांसी के एसपी लोकेंद्र सिंह उनके साथ थे। केंद्र व राज्य सरकार द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए व हड़प्पा सभ्यता व संस्कृति के रहस्यों से जुड़ी जानकारी को बढ़ावा देने के लिए करोड़ों रुपए की लागत से राखीगढ़ी में एक म्यूजियम का निर्माण करवाया जा रहा है। खुदाई के दौरान जितने भी अवशेष मिले हैं, उन सभी अवशेषों को यहां रखा जाएगा। पर्यटन को बढ़ावा देने की मुहिम अब राखीगढ़ी में भी सार्थक होती हुई नजर आ रही है। आए दिन टूरिस्ट हड़प्पा सभ्यता व संस्कृति के अवशेषों की जानकारी लेने पहुंच रहे हैं। रविवार को महाराष्ट्र के पूर्व डीजीपी दत्तात्रेय पड़सालगिकर व उसकी प|ी व जिला पुलिस हांसी के एसपी लोकेंद्र सिंह व उनकी प|ी ने राखीगढ़ी का भ्रमण किया। इस डा. अप्पू सहारण ने उन्हें जानकारी देते हुए टीलों का भ्रमण करवाया। एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि पूर्व डीजीपी को पुरानी सभ्यता व संस्कृति के बारे में जानने की काफी जिज्ञासा थी। इसी को लेकर वह राखीगढ़ी में पहुंचे और अनेक टीलों पर जाकर उनकी जानकारी जुटाई। 25 करोड़ की लागत से बनने वाले म्यूजियम का भ्रमण किया।

उन्होंने बताया कि संस्कृति के बारे में उन्होंने सिर्फ सुना था, लेकिन आज राखीगढ़ी में आकर आंखों देखी तस्वीर देखकर काफी अच्छा लगा। केंद्र व राज्य सरकार के प्रयासों से राखीगढ़ी में जो करोड़ों रुपए लगाए जाएंगे उससे टूरिज्म को बढ़ावा तो मिलेगा ही मिलेगा साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। दिनेश श्योराण, राजबीर मलिक, सतबीर मलिक, सरपंच राजेश व संदीप, जगदीश, राजकुमार व सुरेश गामड़ा आदि अनेक लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...