पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पीडब्लूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन के तीसरी बार रामनिवास पाली बने प्रधान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हिसार | हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित ऑल हरियाणा पीडब्लूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन शाखा जीजेयू का चुनाव शुक्रवार काे संपन्न हुअा। जयवीर सिंह काेहली काे चेयरमैन जबकि रामनिवास पाली काे प्रधान नियुक्त किया गया। चुनाव प्रांतीय महासचिव नरेंद्र धीमान की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। नवगठित कार्यकारिणी में मोहित कुमार को वरिष्ठ उपप्रधान, संदीप भार्गव को सचिव, ब्रह्मपाल को मुख्य संगठनकर्ता, रामधारी को वित्त सचिव, सोमी को उपप्रधान, राजेश कुमार कठोरिया को सह सचिव, रामनिवास को प्रेस सचिव, सुभाष खेदड़ को ऑडिटर, विरेंद्र को उप कैशियर, देशराज वर्मा को मुख्य सलाहकार, सुमन को उप सचिव नियुक्त किया गया। रामनिवास पाली तीसरी बार यूनियन के प्रधान चुने गए हैं। चुनाव में मुख्य वक्ता के रूप में अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी परिसंघ के राष्ट्रीय चेयरमैन एमएल सहगल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर हरियाणा कर्मचारी महासंघ के जिला सचिव देशराज वर्मा ने भी शिरकत की।
खबरें और भी हैं...