रॉ वुड आर्टिस्टिक हुक बढ़ा रहे घर की खूबसूरती
सिटी रिपोर्टर } एक जमाना था जब अक्सर घर के दरवाजों के पीछे लगे हंगर्स कपड़ों से लदे हुए नजर आते थे लेकिन अब ये ट्रेंड दरवाजों के घर की दीवारों पर आ गया है। इस बार इसका अंदाज कुछ अलग है। हिसार के हाउस डेकॉर में रॉ वुड हुक की डिमांड बढ़ रही है। इस हुक की खासियत है कि ये एकदम हल्की लकड़ी से बने हैं। इसे इस तरह से बनाया गया है कि ये नेचुरल अाैर आर्टिस्टिक लुक दे सके। ये देखने में किसी पेड़ की टहनी जैसे लगते हैं। इसकाे अाकार देने के लिए ज्यादा कांट-छांट नहीं की गर्इ। ये हुक्स दीवारों की शो में चार चांद लगा देता है। इसको कपड़े टांगने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।