- Hindi News
- Local
- Haryana
- Hisar
- Hisar News Haryana News Representatives Of Many Organizations Will Gather At Vishwakarma Dharamshala For State Level Convention
प्रदेश स्तरीय कनवेंशन को लेकर विश्वकर्मा धर्मशाला में जुटेंगे कई संगठनों के प्रतिनिधि
हिसार| भवन निर्माण से जुड़े विभिन्न संगठनों की राज्य स्तरीय संयुक्त मीटिंग जवाहर नगर स्थित सीटू कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता सीटू के प्रधान देसराज ने की। इस दौरान भवन निर्माण से जुड़े मजदूरों से जुड़े कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गर्इ। 13 मार्च को रेलवे स्टेशन रोड स्थित विश्वकर्मा धर्मशाला में प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय कनवेंशन को लेकर विचार विमर्श करते हुए आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। बैठक को संबोधित करते हुए भवन निर्माण मजदूर संघ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष धर्मवीर लोहान ने बताया कि इस राज्य स्तरीय कन्वेंशन को लेकर भवन निर्माण से जुड़े विभिन्न संगठनों से सभी जिलों के पदाधिकारी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि कन्वेंशन में आने वाले संगठन पदाधिकारियों की आगामी आंदोलनों को लेकर जिम्मेदारी लगाई जाएगी। इस अवसर पर भवन निर्माण कामगार यूनियन सीटू के प्रदेशाध्यक्ष देसराज, महासचिव सुखवीर, मनोज कुमार, इंटक महासचिव कृष्ण कुमार नैन, जयप्रकाश, सूबेसिंह हांसी
मौजूद रहे।