- Hindi News
- Local
- Haryana
- Hisar
- Hansi News Haryana News Retired Personnel Of The Corporation Demand 200 Units Of Electricity Free Every Month
निगम के रिटायर्ड कर्मियों ने की हर महीने 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने की मांग
बिजली निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 21 मार्च को सम्मानित किया जाएगा। यह फैसला सेवानिवृत्त कर्मचारियों की यूनियन की यूनिट हांसी की मीटिंग में किया गया। मीटिंग की अध्यक्षता यूनिट प्रधान सतबीर सिंह पंघाल ने की। सम्मान समारोह में केंद्रीय कमेटी के नेताओं के अलावा हिसार, भिवानी, सफीदों यूनिट की कार्यकारिणी शामिल होगी। समारोह में यह चर्चा होगी कि 7वें वेतन के हिसाब से पेंशन 1 जनवरी 2016 से 2.62 को जोड़ कर दी जाए और वेतन विसंगतियां दूर की जाए। कैशलेस मेडिकल कार्ड सभी बीमारियों पर लागू किया जाए। सभी को परिचय पत्र दिया जाए।
यह मांग भी की गई कि दिल्ली की तरह हरियाणा में बिजली रिटायर कर्मचारियों बिजली के 200 यूनिट निःशुल्क दी जाएं। मीटिंग में वरिष्ठ उप-प्रधान कृष्ण कुमार महता, सचिव चंद्रभान सैनी सचिव, कृष्ण कुमार गोयल, रामस्वरूप अनेजा, कैशियर महावीर सिंह गोयत, मुनीष कुमार सह-सचिव, रामपाल सैनी संगठनकर्ता एवं रमेश कुमार रोहिता इत्यादि हाजिर थे।