जोखिम भरा सफर...रोज धक्का-मुक्की के बीच रवाना होती घिराय-खानपुर रूट की बसें
हिसार-घिराय रूट पर राज्य परिवहन की ज्यादा सर्विस के बावजूद रूट के छह गांवों के मुसाफिरों को भीड़ के चलते आए दिन बसों में लटक कर सफर करना पड़ रहा है, जिसके चलते हादसे का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों की मांग है कि जिला प्रशासन और रोडवेज विभाग बसों की समस्या का समाधान करे। हिसार से खानपुर रूट पर चल रही रोडवेज बसों में रोज भीड़ के बीच यात्रियों में धक्का मुक्की होती रहती है। रूट पर बसों में घर पहुंचने की जद्दोजहद के बीच यात्री खासे परेशान होते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाएं और बच्चों को होती है। छात्र मनोज जांगड़ा ने बताया कि जब सुबह के सवा आठ बजे बजे की सिटी बस सेवा रूटीन में फेरा लगाए क्योंिक सुबह के समय बस में ज्यादा भीड़ होती है। अन्यथा सुबह की आठ बजे की बस में हादसा हो सकता है।
धान्सू के सरपंच मनोहर लाल भाकर ने कहा कि समस्या काफी बढ़ गई है, रूट की बस पर ज्यादा भीड़ के चलते कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। हम अतिशीघ्र रोडवेज़ महाप्रबंधक से मिलेंगे।
बस की खिड़की पर लटककर सफर करते यात्री।