पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • Hisar News Haryana News Sa Jain College Of Ambala Won The Trophy By Defeating Jat College 3 0 In The Final Of Baseball Competition In Men39s Category

बेसबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में पुरुष वर्ग में अंबाला के एसए जैन काॅलेज ने जाट महाविद्यालय को 3-0 हराकर जीती ट्राॅफी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फिरोज गांधी मैमोरियल राजकीय महाविद्यालय में चल रही राज्यस्तरीय अंतर महाविद्यालय बेसबॉल प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। महाविद्यालय प्रवक्ता डॉ. रामकुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान पुरुष वर्ग का पहला सेमीफाइनल राजकीय महाविद्यालय आदमपुर व जाट महाविद्यालय हिसार के बीच
खेला गया।

जिसमें जाट महाविद्यालय ने 5-4 से बाजी मारते हुए फाइनल में जगह बनाई। वहीं दूसरा सेमीफाइनल अग्रवाल महाविद्यालय वल्लभगढ़ व एसए जैन महाविद्यालय अंबाला के मध्य खेला गया। जिसमें एसए जैन महाविद्यालय अंबाला ने 4-3 से बाजी मारते हुए फाइनल में जगह बनाई। सोमवार को प्रतियोगिता में तीसरे-चौथे स्थान के लिए राजकीय महाविद्यालय आदमपुर अाैर अग्रवाल महाविद्यालय वल्लभगढ़ के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें अग्रवाल महाविद्यालय वल्लभगढ़ की टीम ने आदमपुर महाविद्यालय की टीम को 11-10 से हराकर तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जाट महाविद्यालय हिसार व एसए जैन महाविद्यालय अंबाला के बीच खेला गया। जिसमें एसए जैन महाविद्यालय अंबाला ने 3-0 से जीतते हुए खिताबी मुकाबला अपने नाम करते हुए विजेता ट्राॅफी पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन राइफल शूटर मिस काजल व गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय हिसार के रजिस्ट्रार डॉ. हरभजन बंसल मुख्यअतिथि के रूप में शिरकत की जबकि अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. कुसुम सैनी ने की। डॉ. हरभजन बंसल ने संबोधित किया। वहीं मिस काजल ने खिलाडिय़ों को उम्मीदों से न हारने की प्रेरणा दी। प्रतियोगिता के दौरान महिला व पुरूष वर्ग में प्रथम रहने वाली टीम को 25-25 हजार रुपये व ट्राफी, द्वितीय रहने वाली टीम को 15-15 हजार रुपये नगद व ट्राफी एवं तृतीय स्थान पर रहने वाली टीम को 10 हजार रुपये नगद व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. कुसुम सैनी व उपप्राचार्य वजीर बैनीवाल ने मुख्यअतिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उपप्राचार्य वजीर सिंह बैनीवाल, आत्मप्रकाश, दिलबाग सिंह, सुभाष निरवाण, विनोद सिंगला, श्यामलाल, नीरज सोलंकी, बलजीत शास्त्री, नरेश, पूजा लोहन, मनोज, संदीप सेलवाल, विनोद प्रकाश सहित अनेक अन्य उपस्थित रहे।

पुरुष वर्ग की विजेता टीम को सम्मानित करते मुख्यअतिथि मिस काजल, डॉ. हरभजन, महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. कुसुम सैनी व अन्य।
खबरें और भी हैं...